कनाडा में भूकंप के झटके
ओटावा, 24 जून (आईएएनएस)। कनाडा के ओंटारियो-क्यूबेक सीमावर्ती क्षेत्र में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि स्थानीय समयानुसार दोपहर 1.41 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का मुख्य केंद्र ओटावा से 61 किलोमीटर उत्तर में था।
भूकंप में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नही हुआ है। अमेरिका के न्यूयार्क, वरमोंट और मिशिगन में तथा कनाडा की राजधानी टोरंटो में भी भूकंप के झटके महससू किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications