जर्मनी में ग्रीष्मकालीन स्कूल में शामिल होंगे जामिया के छात्र
एरफर्ट विश्वविद्यालय के इस्लामिक अध्ययन पीठ द्वारा 14 से 29 अगस्त के बीच आयोजित होने वाले 'अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मकालीन स्कूल' के लिए दुनिया भर से 15 छात्रों के एक समूह को चुना गया है।
दो सप्ताह की कार्यशाला के दौरान विभिन्न समकालीन विषयों पर बहस होगी। 'इस्लाम' और 'पश्चिम' पर बातचीत को मजबूती के लिए ग्रीष्मकालीन स्कूल एक सफल माध्यम रहा है।
कार्यशाला का उद्देश्य में छात्रों को यूरोपीय संदर्भ में इस्लाम के बहुलवादी ढांचे के अनुभवों से रूबरू कराना है।
एरफर्ट विश्वविद्यालय में इस्लामिक अध्ययन पीठ के जमाल मलिक ग्रीष्मकालीन स्कूल की अध्यक्षता करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications