सम्मान के नाम पर हत्या : 3 संदिग्ध गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) बृजलाल ने संवाददाताओं को बताया, "मुख्य संदिग्धों मनदीप (23 वर्ष), अंकित (22 वर्ष) और नकुल उर्फ निक्कू, जो रविवार से लापता थे, इन्हें गाजियाबाद के गढ़मुक्तेश्वर से गिरफ्तार किया गया।"
लाल ने बताया कि आरोपियों ने दिल्ली के अशोक विहार में मोनिका और कुलदीप व मोनिका की रिश्ते की बहन शोभा की हत्या करने बात स्वीकार कर ली है।
मोनिका और कुलदीप दोनों अलग-अलग जाति से संबंध रखते थे और उनके परिवार ने उनकी शादी को मंजूर नहीं किया था जबकि शोभा अपनी बहन को दूसरी जाति के व्यक्ति के साथ भाग जाने में मदद की थी।
उन्होंने बताया कि हमने दिल्ली पुलिस को इस गिरफ्तारी के बारे में सूचित कर दिया है।
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को तीनों के चित्र जारी करके प्रत्येक के ऊपर 50,000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications