गोरखा समूह ने दार्जीलिंग में बंद वापस लिया

कोलकाता, 24 जून (आईएएनएस)। गोरखालैंड समर्थक गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) ने गुरुवार को उत्तरी पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग जिले के तीन पर्वतीय उपप्रखंडों में अपने अनिश्चितकालीन बंद को वापस ले लिया है।

जीजेएम ने अपने प्रमुख संगठन गोरखालैंड पर्सोनेल (जीएलपी) की कथित पुलिस प्रताड़ना के विरोध में और अपनी कुछ अन्य मांगों को पूरा करवाने के लिए 19 जून से बंद का आह्वान किया था।

बाद में 23 जून से बंद में 48 घंटे के लिए ढील दी गई थी।

जीजेएम के प्रेस व प्रचार सचिव हरका बहादुर छत्री कहते हैं, "यह निर्णय आज (गुरुवार) हुई केंद्रीय समिति की बैठक में लिया गया।"

छत्री ने कहा कि अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद (एबीएवीपी) ने जीजेएम अध्यक्ष बिमल गुरुं ग को पृथक राज्य 'गोरखा आदिवासी प्रदेश' के लिए जीजेएम को समर्थन देते रहने के लिए लिखा है।

उन्होंने कहा, "पहले हमने पृथक राज्य के आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए एबीएवीपी के इसमें शामिल होने के लिए उससे संपर्क किया था। अब वे इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हो गए हैं। इसलिए हमने यह सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है कि हमारे वार्ता के लिए बैठने से पहले इलाके में सामान्य स्थिति लौट आए।"

छत्री ने कहा कि उन्होंने एबीएवीपी नेताओं के साथ 28 जून को मुलाकात करने की योजना बनाई है।

जीजेएम ने अपना अनिश्चितकालीन बंद तो वापस ले लिया है लेकिन उसने कथित पुलिस प्रताड़ना के खिलाफ नया कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है।

छत्री ने बताया कि जीजेएम शुक्रवार से हर रोज सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक दो घंटे के लिए चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+