रेलवे भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष जेल भेजे गए
शर्मा के साथ रायपुर के सीनियर डिवीजनल पर्सनल ऑफिसर (एसडीपीओ) जी.सेठी को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
दोनों अधिकारियों को बुधवार को गिरफ्तार करने वाली सीबीआई ने आगे की जांच के लिए दोनों अधिकारियों की हिरासत के लिए एक याचिका दायर की है। इस याचिका पर सुनवाई शुक्रवार तक स्थगित कर दी गई।
शर्मा और सेठी को बाद में चंचलगुडा केंद्रीय जेल भेज दिया गया।
लोक अभियोजक वेंकटरमन ने संवाददाताओं को बताया कि सीबीआई ने भर्ती के लिए घूस लेने के मामले में शर्मा और सेठी को क्रमश: 16वें और 17वें नंबर का आरोपी बनाया है।
सीबीआई ने अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और देश के विभिन्न हिस्सों में सात अन्य की तलाश कर रही है।
सीबीआई की अदालत ने बुधवार को शर्मा के बेटे विवेक भारद्वाज सहित आठ अन्य आरोपियों को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में सौंप दिया था। इनमें रायपुर के पूर्व सहायक क्षेत्रीय रेल प्रबंधक (एडीआरएम) ए.के.जगन्नाथन और उनका बेटा सृजन शामिल है।
सीबीआई ने पिछले सप्ताह इस गिरोह का खुलासा किया था। इसमें रेलवे के अधिकारी और एजेंट शामिल हैं। इन लोगों ने इस महीने के आरंभ में लोको पायलट और सहायक स्टेशन मास्टर के लिए हुई परीक्षा के उम्मीदवारों से कथित तौर पर भर्ती के लिए 3.5 लाख रुपये लिए थे।
इन लोगों ने 444 उम्मीदवारों को प्रश्न-पत्र दिए थे। माना जा रहा है कि शर्मा, भारद्वाज और उनके सहयोगियों ने कथित तौर पर 15.5 करोड़ रुपये हासिल किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications