स्मृति ईरानी ने संभाला भाजपा महिला मोर्चा का अध्यक्ष पद
इस अवसर पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए ईरानी ने कहा, "अपनी वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के दिशानिर्देशों में हम कोशिश करेंगे कि महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा से भी पारित हो।"
उन्होंने कहा, "वह संपर्क, संवाद, संरक्षण, संघर्ष और संगठन को मूल मंत्र बनाकर अपना काम करेंगी।"
ईरानी ने पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी और लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज की उपस्थिति में अपना पद ग्रहण किया।
गडकरी ने इस अवसर पर कहा कि पार्टी की कोशिश होगी कि वह अपने मतों में 10 फीसदी महिलाओं के मतों का इजाफा करे।
उन्होंने कहा, "हमें महिलाओं के अधिकार के लिए अपने काम में और विस्तार करना होगा ताकि पार्टी और मजबूत हो। मुझे उम्मीद है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में हमें और अधिक महिलाओं के मत मिलेंगे।"
गडकरी ने कहा, "ईरानी को काम करने के लिए मुझसे आज्ञा लेने या पूछने की जरूरत नहीं है। उनके प्रयास उनके कार्यो का लेखाजोखा साबित करेंगे।"
सुषमा ने इस मौके पर कहा, "पार्टी की महिला मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में ईरानी का नाम सुनकर हमें बहुत खुशी हुई। उनके समक्ष कई चुनौतियां हैं। इस दौरान मैं उनके पीछे खड़ी रहूंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।











Click it and Unblock the Notifications