'विदेश मंत्रियों की वार्ता में अच्छे नतीजों की उम्मीद'

इस्लामाबाद, 24 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने उम्मीद जताई है कि भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच अगले महीने होने वाली वार्ता से 'अच्छे नतीजे' निकलेंगे।

पाकिस्तान के विदेश सचिव सलमान बशीर ने विदेश सचिव निरुपमा राव के साथ बातचीत के बाद गुरुवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मंत्रिस्तरीय वार्ता के अच्छे नतीजों को लेकर मैं बहुत आशान्वित हूं।"

उन्होंने कहा, "कुल मिलाकर यह बैठक बहुत उपयोगी रही।"

बशीर ने कहा, "आपसी समझ के लिए यह प्रयास बहुत अच्छा रहा।" उन्होंने कहा, "हमें आगे बढ़ने की जरूरत है।"

विदेश सचिवों की बैठक का मकसद 15 जुलाई को भारत के विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बीच होने वाली बातचीत के लिए एजेंडा तय करना था।

इससे पहले दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) में शामिल देशों के गृह मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए शनिवार को भारत के गृह मंत्री पी. चिदंबरम इस्लामाबाद की यात्रा करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+