हुंडई इंडिया को बिक्री में 16 फीसदी वृद्धि की उम्मीद
कंपनी के निदेशक (बिक्री एवं विपरण) अरविंद सक्सेना ने कहा, "हम इस उद्योग की विकास दर 15-16 फीसदी की बराबरी करेंगे। पिछले वर्ष वृद्धि की दर वर्ष 2008 के कमजोर आधार वर्ष के कारण 20.8 फीसदी थी। पिछले साल हमने करीब छह लाख कारों की बिक्री की थी।"
हर साल एक उन्नत मॉडल और एक नई मॉडल लांच की रणनीति पर चलते हुए हुंडई ने 'वेर्ना ट्रांसफॉर्म' लांच किया है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक एच. डब्ल्यू. पार्क ने कहा, "वर्ष 2008 में लांच करने के बाद आज की तारीख तक हमने 82 हजार वेर्ना बेची है। स्पोर्टी के साथ आरामदायक लुक देने के लिए इसके अंदर और बाहर बदलाव लाया गया है।"
हुंडई हर वर्ष दो हजार वेर्ना बेचती है।
नई वेर्ना के निर्माण के लिए कंपनी ने अपने इरुं गाटुकोटई स्थित संयंत्र में 60 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications