कुरैशी ने वार्ता को महत्वपूर्ण कदम बताया
विदेश सचिव निरुपमा राव और पाकिस्तान के विदेश सचिव सलमान बशीर के बीच शिष्टमंडल स्तरीय बैठक के संपन्न होने पर कुरैशी ने कहा, "मुझे लगता है कि यह वार्ता अगला कदम है और यह एक अहम घटनाक्रम है।"
कुरैशी ने कहा, "हमें इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।"
राव और बशीर ने विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा और कुरैशी की 15 जुलाई को होने वाली बैठक का एजेंडा तय करने के लिए व्यापक मसलों पर वार्ता की। उन्होंने वार्ता के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित किया।
मुंबई हमलों के बाद दोनों देशों के बीच यह प्रथम वार्ता थी। भारत ने 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान के साथ समग्र वार्ता प्रक्रिया निलंबित कर दी थी। इस हमले में 26 विदेशियों सहित 166 लोग मारे गए थे।
केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन के सदस्य देशों के गृह मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को इस्लामाबाद का दौरा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications