वार्ता भारत-पाक संबंधों को सुधारने का एकमात्र विकल्प : राव
बशीर के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में राव ने कहा, "हमारा मानना है कि वार्ता आगे बढ़ने का सबसे बेहतर रास्ता है।"
राव ने कहा कि भारत की प्रमुख चिंता आतंकवाद पर वार्ता में चर्चा हुई और भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए पाकिस्तान की धरती का उपयोग नहीं करने देने के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के वादे की याद दिलाई गई।
राव ने कहा कि दोनों पक्ष इन खतरों और बुराइयों के खिलाफ एक साथ काम करेंगे। आतंकवादी तत्वों को संबंधों में सुधार की संभावनाओं को चोट पहुंचाने का कोई मौका नहीं दिया जाना चाहिए।
राव ने कहा कि वार्ता के दौरान व्यापक, स्थिर और अर्थपूर्ण संवाद के लिए विश्वास और भरोसा बहाल करने के उपायों को स्वीकार किया गया।
पाकिस्तानी विदेश सचिव ने कहा कि कुल मिलाकर यह एक सर्वाधिक उपयोगी बैठक थी और विश्वास जताया कि अगले महीने पाकिस्तान और भारत के विदेश मंत्रियों की बैठक में अच्छा परिणाम सामने आएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications