चीन के दुग्ध उत्पादों पर प्रतिबंध बढ़ा
विदेश व्यापार निदेशालय द्वारा जारी की गई एक अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने चीन से आने वाले चॉकलेट्स और चॉकलेट उत्पादों, कैंडीज, दूध और दुग्ध उत्पादों के आयात पर रोक बढ़ा दी है। वैसे निदेशालय ने प्रतिबंध बढ़ाए जाने के कारणों का खुलासा नहीं किया है।
चीन के दूध व दुग्ध उत्पादों पर एक दिसम्बर, 2008 को एक साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया था, बाद में 23 दिसम्बर, 2009 को यह प्रतिबंध छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया था।
चीनी दुग्ध उत्पादों में मिलेनिन की उपस्थिति पाए जाने के बाद उन पर रोक लगा दी गई थी। मिलेनिन एक प्रकार का रसायन है जिससे गुर्दे में पथरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसके परिणामस्वरूप कई देशों में इन उत्पादों पर रोक लगाई गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications