नक्सलियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान
पुलिस के मुताबिक हवलदार रमेश कुंजूर, सिपाही संतोष यादव और अशोक मरकाम की बुधवार शाम नक्सलियों ने उस समय हत्या कर दी जब वे दंतेवाड़ा जिले में स्थित गोल्लापल्ली पुलिस स्टेशन से बाहर निकल रहे थे। नक्सलियों ने विस्फोट करने के बाद गोलीबारी कर पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी।
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक टी.जे.लांगकुमार ने संवाददाताओं को बताया, "गुरुवार तड़के जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया गया। लगभग 100 पुलिसकर्मी गोल्लापल्ली के जंगलों में प्रवेश कर गए हैं।"
गौरतलब है कि बस्तर क्षेत्र 40,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इसके अंतर्गत बीजापुर, नारायणपुर, बस्तर और कांकेर जिले की सीमाएं आती हैं।
बस्तर क्षेत्र को नक्सलियों का मुख्य गढ़ माना जाता है। वर्ष 2005 से अब तक यहां नक्सली हिंसा में अनुमानत: 1,750 लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications