रूसी राष्ट्रपति मेदवेदेव ट्विटर पर
ट्विटर इनकार्पोरेशन ने सोशल नेटवर्किं ग एवं माइक्रोब्लॉगिंग सेवा के साथ मेदवेदेव के एकाउंट की पुष्टि की है।
मेदवेदेव का एकाउंट अंग्रेजी और रूसी दोनों भाषाओं में है। उन्होंने अब तक केवल दो माइक्रोब्लॉग्स अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और अमेरिकी व्हाइट हाउस को जोड़ा है।
ओबामा और कैलीफोर्निया के गवर्नर ऑर्नाल्ड शवारजेनेजर ने अपने ट्विटर ब्लॉग्स पर मेदवेदेव के एकाउंट को खोलने की घोषणा की है।
इससे पहले, वह आईफोन 4 हासिल करने वाले पहले रूसी हैं, जिसे गुरुवार को बाजार में उतारा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications