शेयर बाजारों में मामूली गिरावट (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 25.70 अंकों (0.14 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 17,730.24 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,845.65 के ऊपरी और 17,632.80 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 2.55 अंकों (0.05 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,320.60 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,348.30 के ऊपरी और 5,284.55 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 8.37 अंकों (0.12 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,132.08 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 15.33 अंकों (0.17 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 9,037.80 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान तेज खपतवाली उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी), पूंजीगत वस्तुओं (सीजी) और हेल्थकेयर क्षेत्र के शेयर मूल्य में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई। एफएमसीजी के शेयर मूल्य में 1.01 प्रतिशत, सीजी के शेयर मूल्य में 0.77 प्रतिशत और हेल्थकेयर के शेयर मूल्य में 0.30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार के दौरान रियल्टी, तेल एवं गैस और बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्य में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी के शेयर मूल्य में 0.78 प्रतिशत, तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयर मूल्य में 0.66 प्रतिशत और बैंकिंग के शेयर मूल्य में 0.56 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1569 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि दर्ज की गई, 1298 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications