भारत-पाक सचिव स्तरीय वार्ता संपन्न (लीड-2)
विदेश सचिव निरुपमा राव ने पाकिस्तान के विदेश सचिव सलमान बशीर के साथ द्विपक्षीय मसलों पर प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत आज सुबह शुरू की। मुंबई हमलों के बाद यह इस किस्म की प्रथम वार्ता थी। इसका उद्देश्य द्विपक्षीय वार्ता की बहाली का प्रयास था।
बैठक के बाद राव ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से मुलाकात की। विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा और कुरैशी आगामी 15 जुलाई को इस्लामाबाद में बैठक करने वाले हैं।
मीडिया की खबरों के अनुसार बैठक में भारत ने पाकिस्तानी अधिकारियों के समक्ष सीमा-पार आतंकवाद का मसला उठाया।
केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम, दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के गृहमंत्रियों की 26 जून को होने वाली बैठक में शिरकत करने के लिए पाकिस्तान आएंगे।
करीब दो महीने पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बीच भूटान की राजधानी थिम्पू में हुई मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच प्रथम दौर की बातचीत हुई।
भारत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह वार्ता में संभावनाएं तलाशने की मंशा से जा रहा है और उसका रुख दोषारोपण का नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications