रेलगाड़ी और ट्रक में टक्कर, 4 मरे
पुलिस के अनुसार पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल रेलवे स्टेशन के समीप 216 नरकटियागंज-बरगनिया पैसेंजर रेलगाड़ी दोपहर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची थी कि अचानक एक ट्रक उससे टकरा गया। इस घटना में ट्रक में सवार चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
रक्सौल के पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन ने बताया, "घटना में करीब 10 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें निकट के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई गई है।"
इधर, रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक घटना के बाद रक्सौल-बरगनिया रेल मार्ग पर रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित हो गया है। रेल पटरी से मलबा हटाने तथा उसके मरम्मत का कार्य चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications