पेंगुइन इंटरनेशनल के नए प्रमुख होंगे एंड्रयू फिलिप्स
पेंगुइन इंटरनेशनल का भारत, अफ्रीका और मध्य पूर्व में काफी बड़ा कारोबार है। फिलिप्स सितंबर में पद संभालेंगे।
पेंगुइन-इंडिया के एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने आईएएनएस को बताया, "पेंगुइन-कनाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में डेविड ने इस पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रखी थी।"
अधिकारी ने बताया, "फिलिप्स नई दिल्ली से अपने कामकाम को संचालित होगा। वह दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व और भारत में कंपनी के हितों को आगे बढ़ाएंगे। भारत में डॉर्लिग किंडर्सले के कारोबार को बढ़ाने की जिम्मेदारी भी उन पर होगी।"
ब्रिटेन के फिलिप्स अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशन कंपनी डॉर्लिग किंडर्सले के उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।
पेंगुइन-कनाडा के डिजिटल प्रकाशन और विदेशी अधिकार की पूर्व निदेशक लीसा रंडले ने देवीदार पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिसके बाद उन्हें इस महीने अपना पद छोड़ना पड़ा।
लीसा ने पेंगुइन के खिलाफ 523,000 डॉलर के मुकदमा दायर किया है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि डेविड ने तीन साल तक उनका यौन शोषण किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications