तेल उत्खनन पर प्रतिबंध कायम रखना चाहती है अमेरिकी सरकार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अपीलीय न्यायालय के इस फैसले पर आपात स्थगन की सुनवाई तक सरकार ने बुधवार को न्यू ऑर्लियंस में संघीय न्यायाधीश मार्टिन फेल्डमैन को मंगलवार से अपना फैसला रोकने या इस पर अस्थाई स्थगन लगाने को कहा है।
हॉर्नबिक ऑफशोर सर्विस इंक और लुइसियाना स्थित अन्य तेल कंपनियों का कहना है कि मेक्सिको की खाड़ी में सरकार के तेल उत्खनन पर रोक के फैसले से उनके व्यापारिक हितों को अपूरणीय क्षति होगी। ओबामा प्रशासन इन कंपनियों के खिलाफ एक कानूनी लड़ाई पर विचार कर रहा है।
लुइसियाना तट पर दो महीने पुरानी तेल दुर्घटना के कारण ओबामा प्रशासन ने तेल उत्खनन के नए सुरक्षा और पर्यावरणीय मुद्दों के अध्ययन के लिए तेल उत्खनन पर छह माह का प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।
फेल्डमैन के तेल उत्खनन प्रतिबंध को समाप्त करने के कुछ ही घंटे के बाद देर मंगलवार को आतंरिक मंत्री केन सलाजार ने कहा कि सरकार एक नया प्रतिबंध आदेश जारी करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications