रायपुर: लैंडिंग के वक्‍त विमान का टायर फटा, सभी सुरक्षित

Kingfisher Airlines
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार देर रात एक बड़ा विमान हादसा उस समय टल गया जब लैंडिंग के दौरान किंगफिशर एयरलाइंस के एक विमान का टायर अचानक फट गया। फिलहाल यह विमान रायपुर हवाई अड्डे पर ही खड़ा है।

एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि किंगफिशर की उड़ान संख्या आईटी-2804 आइजोल से हैदराबाद जा रही थी। रायपुर हवाई अड्डे पर बुधवार रात विमान का टायर फट गया। यह घटना उस समय की है जब विमन उतर रहा था।

इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। विमान में 68 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे। रनवे पर उड़ानें सामान्य हो गई हैं। अधिकारी ने कहा, "विमान को जब उड़ने के लायक घोषित कर दिया जाएगा तो यह हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगा। इसमें एक या दो दिन का समय लग सकता है। इसकी तकनीकी जांच की जा रही है।" उधर, यात्रियों को हैदराबाद पहुंचाने की व्यवस्था पर इस अधिकारी ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+