चीन में एक आतंकवादी समूह का भंडाफोड़
नागरिक सुरक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता वू हेपिंग ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह समूह वर्ष 2008 में झिंजियांग के काशगर शहर में हुए उस हमले में शामिल था जिसमें 17 लोग मारे गए थे और 15 घायल हो गए थे। सीमा पुलिस को निशाना बनाकर यह हमला किया गया था।
वू ने बताया, "एक बार फिर एक बड़े आतंकवादी संगठन का भंडाफोड़ हुआ है। ईस्टर्न तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट (ईटीआईएम) जैसे आतंकवादी संगठनों से चीन को मौजूदा समय में और भविष्य में खतरा बरकरार है।"
वू ने बताया कि पुलिस ने आतंकवादी संगठन के 10 से ज्यादा सदस्यों को पकड़ा है जिसमें दो रिंग लीडर भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications