'दिग्विजय सिंह का जाना अपूर्णीय क्षति'
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष एवं पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने सिंह के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया। उन्होंने कहा, " ऐसे समय में इस तरह के मजबूत नेता का चले जाना केवल मेरी ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। वह पांच बार सांसद रहे और संसद में मजबूती व बेबाकी से बिहार की समस्याओं को उठाया। उनका निधन बिहार के लिए भी एक बड़ी क्षति है।"
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने कहा, "यह एक चौंकाने वाली खबर है। वह काफी लोकप्रिय नेता थे। उनकी लोकप्रियता का प्रमाण इसी से मिल जाता है कि पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने बांका से बतौर निर्दलीय जीत दर्ज की। इस दुख की घड़ी में भगवान उनके परिजनों को हिम्मत दे।"
जनता दल (युनाइटेड ) के बिहार इकाई के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सिंह के निधन को बड़ी क्षति बताया। उन्होंने कहा कि सिंह सही दिशा में राजनीति को बढाने वाले नेता रहे हैं। इस दुखद समाचार से पूरा बिहार स्तब्ध है।
इधर, कांग्रेस के बिहार प्रभारी मुकुल वासनिक ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन को राजनीति के लिए बड़ी क्षति करार दिया। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह का गुरुवार को लंदन में मस्तिष्काघात की वजह से हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications