प्रतिबंधित सूची से बाहर हो इसरो और डीआरडीओ : भारत

वाशिंगटन, 24 जून (आईएएनएस)। भारत ने अमेरिका से निर्यात नियंत्रण को आसान करने और परमाणु ऊर्जा विभाग तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जैसी शीर्ष भारतीय संस्थाओं को प्रतिबंधित सूची से अलग करने को कहा है।

यहां आए एक उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा, "हमने निर्यात नियंत्रण के मुद्दे को मजबूती से उठाया है।"

तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन बुधवार को शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि आपसी संबंधों के रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचने और नागरिक परमाणु समझौते के बाद इस तरह के प्रतिबंध को किसी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि भारत को अन्य देशों की तरह इस सूची में नहीं रखा जा सकता।

शर्मा ने कहा, "हमारी संस्थाओं विशेषकर इसरो और डीआरडीओ जैसी संस्थाओं को इस सूची में नहीं रखा जाना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि अमेरिकी पक्ष हमारी चिंताओं से अवगत है और हम आशा करते हैं कि इस मुद्दे का शीघ्र समाधान निकाल लिया जाएगा।

शर्मा ने कहा कि अमेरिकी वाणिज्य मंत्री रॉन किर्क से हुई उनकी द्विपक्षीय वार्ता में उन्होंने श्रम से जुड़ी गैर शुल्क बाधाओं, अन्य बाजार तक पहुंच के मुद्दे और विशेष 301 सूची के बारे में बातचीत की। विशेष 301 सूची के तहत ही भारत को अमेरिकी संवेदनशील वस्तुओं के निर्यात पर रोक है।

उन्होंने दोहरे कराधान से बचने के लिए कानूनी समझौते, एच-1बी वीजा जैसे मुद्दों पर भी बातचीत की।

शर्मा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा के लिए हम सभी कई मुद्दों पर काम कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+