ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस मामले में एक और गिरफ्तारी
कोलकाता, 24 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के मामले में नक्सलियों से जुड़े एक और व्यक्ति को पश्चिमी मिदनापुर जिले से गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी।
पिछले महीने हुए इस हादसे में 148 लोग मारे गए थे।
झारग्राम के पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने आईएएनएस को बताया, "तोड़फोड़ में संलिप्तता के आरोप में अमिया महतो को बुधवार रात गिरफ्तार किया गया।"
इस दुर्घटना के मामले में यह सातवीं गिरफ्तारी है। पिछले माह की 28 तारीख को हावड़ा से मुंबई जा रही ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस सरडीहा और खेमासुली स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गई तभी दूसरी पटरी पर आ रही मालगाड़ी ने उसके डिब्बों को रौंद दिया था।
महतो को कोयमासोली गांव से गिरफ्तार किया गया और गुरुवार को उसे झारग्राम की अदालत में पेश किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications