हत्या के मामले में भारतीय गिरफ्तार (लीड-1)
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार पुलिस ने बताया कि संदिग्ध भारतीय की पहचान 'जी' सिंह के रूप में की गई है। एंजियो में गत 13 मार्च को होशियार सिंह नाम के एक शख्स की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है।
इस मामले में एक अन्य संदिग्ध गुरजंत सिंह को हत्या के दिन ही गिरफ्तार किया गया था। सिंह के कपड़ों पर खून के धब्बे पाए गए थे लेकिन उसने अपने आपको निर्दोष बताया था।
एंजियो की पुलिस प्रमुख मेजर इमैनुअल गेटा ने कहा, "संदिग्ध व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय वह काफी सकते में था। उसने कल्पना नहीं की थी की हत्या के इस मामले में उसकी गिरफ्तारी की जा सकती है।"
गेटा ने कहा कि इस मामले को 90 फीसदी सुलझा लिया गया है।
उधर, हत्या के इस मामले में इटली स्थित भारतीय दूतावास के प्रवक्ता ने बताया कि तीनों व्यक्ति एंजियो के निकट ही एक घर में साथ-साथ रहते थे।
गेटा के मुताबिक संभवत: हत्या के समय दोनों ने शराब पी रखी थी क्योंकि घटनास्थल से कुछ शराब की बोतलें भी मिली हैं।
गेटा ने कहा, "शराब पीने के समय ही संभवत: विवाद पैदा हुआ होगा जिसके बाद हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया होगा।"
गेटा ने बताया कि तीनों को इटैलियन भाषा का ज्ञान सीमित था। वे पिछले छह या सात वषों से यहां रह रहे थे। काम के समय भी वह साथ-साथ ही रहते थे। हत्या के संदिग्धों को जेल में ही रखा जाएगा। इस मामले में उन्हें 10 से 16 वर्ष तक की सजा हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications