भोपाल त्रासदी, परमाणु दायित्व विधेयक अलग-अलग मुद्दे : शर्मा
वाशिंगटन, 24 जून (आईएएनएस)। वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा है कि भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों के कार्यकारी प्रमुखों के फोरम की वार्ता पर वर्ष 1984 की भोपाल गैस त्रासदी का असर नहीं हुआ है।
शर्मा ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि यह मामला न्यायालय में है और इस फोरम की वार्ता में यह विषय नहीं उठा।
यह याद दिलाने पर कि भारत में मंत्रियों के एक समूह ने इस मुद्दे पर चर्चा की है, शर्मा ने कहा, "मंत्रियों के समूह का गठन इस देश के लिए नहीं किया गया है। जब तक हम इस मुद्दे पर अपनी व्यवस्था में चर्चा नहीं कर लेते तब तक हम इस बारे में विदेशों में चर्चा नहीं करते।"
अमेरिका दौरे पर आए भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य शर्मा ने जोर दिया कि भोपाल संयंत्र की मालिक यूनियन कार्बाइड की जवाबदेही से जुड़े मुद्दों से भारत-अमेरिका परमाणु व्यापार बढ़ाने के लिए नागरिक परमाणु दायित्व विधेयक प्रभावित होगा।
उन्होंने कहा, "वे दो अलग मुद्दे हैं। उनके लिए अलग-अलग कानून हैं। दोनों देशों के आपराधिक, कारपोरेट और नागरिक दायित्व को दोनों देशों में बहुत अधिक परिभाषित किया गया है।"
यह पूछे जाने पर कि क्या फोरम या अमेरिकी अधिकारियों के साथ वार्ता में नहीं उठा तो शर्मा ने कहा, "यह कभी नहीं उठा। मेरे साथ चर्चा में यह सामने नहीं आया। मैंने इसे नहीं उठाया। न ही मेरे वार्ताकारों ने इसे उठाया।"
भारत में भोपाल गैस त्रासदी मामले में स्थानीय अदालत के फैसले के बाद इस मुद्दे पर विवाद बढ़ गया है। इस कारण परमाणु दायित्व विधेयक को वापस करने की मांग भी उठने लगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications