आग से परिवार के 4 लोगों की मौत
कपूरथला। पंजाब के कपूरथला जिले के दयालपुरा गांव में बुधवार को बिजली के शार्ट सर्किट की वजह से एक मकान में आग लग गई जिसमें मां और तीन बच्चों की मौत हो गई।
घर में जब आग लगी तो सभी लोग सो रहे थे इसकी वजह से उन्हें समय पर आग लगने का एहसास नहीं हुआ और वह बाहर नहीं आ सके। पड़ोसियों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह नाकामयाब रहे।
बुरी तरह झुलस चुके 7 और 10 सला के दो बच्चों को तत्काल जालंधर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications