बीएसएनएल: गांव में 99 रुपए प्रतिमाह में ब्रॉडबैंड

बेंगलुरू। देश के ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट को बढ़ावा देने के लिए भारतीय दूर संचार निगम लिमिटेड ने गांवों में ब्रॉडबैंड के दाम घटा दिए हैं। यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड के सहयोग से बीएसएनएल ने यह कदम उठाया है। इसके बाद अब देश के गांवों में मात्र 99 रुपए प्रति माह की दर पर ब्रॉडबैंड सेवा मिलेगी।

बीएसएनएल की नई योजना के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में उपभोक्‍ताओं को ब्रॉडबैंड सर्विस लेने के लिए सिर्फ 99 रुपए देने होंगे। जबकि 150 रुपए प्रति माह देने पर 1जीबी का डाटा ट्रांसफर कर सकेंगे। हालांकि टेलीफोन का किराया अलग से देना होगा।

इसके अलावा बीएसएनएल ने चार कॉम्‍बो प्‍लान भी लॉन्‍च किए हें। बीबीजी कॉम्‍बो प्‍लान में 250 रुपए में 2 मेगाबाइट प्रति सेकेंड की स्‍पीड, 1 जीबी डाटा ट्रांसफर और 100 रुपए का टॉकटाइम होगा। वहीं 550 रुपए और 999 रुपए के कॉम्‍बो पैक पर 2 एमबीपीएस की स्‍पीड, 6 जीबी व 12 जीबी डाटा ट्रांसफर व 250 और 450 रुपए क्रमश: का टॉक टाइम मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+