अफगानिस्तान में अब तक 300 ब्रिटिश सैनिक मारे गए

ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत के सांगिन इलाके में 12 जून को सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में घायल रॉयल मरीन सैनिक की इंग्लैंड के बर्मिघम में एक अस्पताल में मौत हो गई।

प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि अफगानिस्तान में 300 ब्रिटिश सैनिकों की मौत दुखद है। उन्होंने कहा, "हम अपने देश की सुरक्षा के लिए भारी कीमत अदा कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि अफगान सुरक्षाकर्मी जैसे ही अपने देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने के प्रति आश्वस्त हो जाएंगे, ब्रिटिश सैनिक वापस आ सकते हैं।

इससे पहले 1982 में हुए फाल्कलैंड्स संघर्ष में 258 और 2003 से 2009 के बीच इराक में 179 ब्रिटिश सैनिक मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+