म्ांगला एक्सप्रेस के शौचालय में विदेशी नागरिक का शव मिला
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात को मंगला एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच का शौचालय काफी देर तक नहीं खुला, तब गाड़ी को बुरहानपुर स्टेशन पर रोक कर शौचालय को खोला गया। शौचालय में स्वीडन नागरिक लिण्डबर्ग मूर्छित अवस्था में पाए गए। चिकित्सकीय परीक्षण पर पता चला कि लिण्डबर्ग की मौत हो चुकी है।
लिण्डबर्ग की मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और उसके बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications