अब विप्रो की शोभा बढ़ाएंगे श्याम सरन
बैंगलुरू। पूर्व विदेश सचिव और जलवायु परिवर्तन पर प्रधानमंत्री के विशेष दूत रहे श्याम सरन एक जुलाई को वैश्विक सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो के निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक की हैसियत से शामिल होंगे।
पढ़ें - जलवायु परिवर्तन की खबरें
विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी के मुताबिक "अंतर्राष्ट्रीय नीतियों की जानकारी रखने वाले सरन के पास सरकारी कामकाज और टिकाऊ विकास के मामले में व्यापक अनुभव है। हमें आशा है कि कंपनी उनके अनुभव, जानकारी और बुद्धि कौशल से लाभान्वित होगी।" उल्लेखनीय है कि विप्रो के 12 सदस्यीय निदेशक मंडल में आठ स्वतंत्र निदेशक हैं।
इस बारे में सरन ने कहा, "सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को नेतृत्व प्रदान करने वाली विप्रो के लिए मेरे दिल में सम्मान है। यह एक पेशेवर ढंग से संचालित कंपनी है। यहां खोज की संस्कृति है और यह टिकाऊ विकास और पारिस्थितिकी के प्रति प्रतिबद्ध है।"
भारतीय विदेश सेवा के 1970 बैच के अधिकारी सरन ने विभिन्न सरकारी पदों पर काम किया है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न एजेंसियों को भी अपनी सेवा दी है। सरन जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा मामलों की एक जानी-मानी हस्ती हैं, जो आज की तारीख में आर्थिक विकास की कुंजी है।












Click it and Unblock the Notifications