अंडमान में भूकंप के झटके
नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में शनिवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसमें जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई है। भूकंप के झटके तड़के 4.39 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पोर्ट ब्लेयर से 159 किलोमीटर पूर्वोत्तर में था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications