ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस हादसे में 1 और गिरफ्तार

सूत्रों ने बताया कि पश्चिमी मिदनापुर जिले के झारग्राम के खेमासुली गांव से पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधारण समिति (पीसीएपीए) के एक सक्रिय सदस्य भोलानाथ महतो को गिरफ्तार किया गया।

महतो पटरियों को क्षतिग्रस्त करने में शामिल था। पटरी क्षतिग्रस्त होने के कारण हादसा हुआ था।

पिछले माह की 28 तारीख को हावड़ा से मुंबई जा रही ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस सरडीहा और खेमासुली स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गई तभी दूसरी पटरी पर आ रही मालगाड़ी ने उसके डिब्बों को रौंद दिया था।

पहले इस मामले की जांच राज्य पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने की दी। बाद में 10 जून को इस मामले को सीबीआई के हवाले कर दिया गया।

सीआईडी ने इस मामले में खगेन महतो, समीर महतो और एक संदिग्ध हीरालाल महतो को इस मामले में गिरफ्तार किया था। हालांकि इस हादसे के मुख्य आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर हैं।

सीबीआई ने गुरुवार को तीन मुख्य आरोपियों की सूचना देने वालों को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+