नितिन गर्ग हत्याकांड मामले में दूसरी गिरफ्तारी

वेबसाइट 'द एज डॉट कॉम' के अनुसार दूसरे किशोर पर भी गर्ग की हत्या में शामिल होने की आरोप लगाया गया है। गिरफ्तारी के बाद ही उसे जमानत दे दी गई। परंतु तय तिथि को बाल अदालत में उसे उपस्थित होना पड़ेगा। उसके अदालत में हाजिर होने की तिथि अभी तय नहीं की गई है। इसी साल दो जनवरी को मेलबर्न में 21 वर्षीय गर्ग की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय गर्ग 'याराविले हंग्री जैक' के एक विक्रय केंद्र जा रहा था जहां वह काम करता था।
जांच अधिकारी बर्नी एडवडर्स ने गर्ग की हत्या को नस्लवाद से जोड़कर देखे जाने से इंकार किया था। उन्होंने कहा था कि अभी हम यह नहीं माना जा सकता कि हत्या की वजह नस्लवाद था। पुलिस अभी तक हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications