भाजपा विधायकों ने देखी पायरेटेड 'राजनीति'
जयपुर। पांच सितारा होटल में वोट सीखाने के नाम पर कैद हुए भाजपा विधायकों के द्वारा राजनीति की पायरेटेड डीवीडी चलाये जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पायरेटेड डीवीडी चलाने के आरोप में भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह राठौर, होटल के मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन पर पायरेसी कानून उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। गौरतलब है कि भाजपा विधायकों ने मंगलवार रात ग्रीन होटल में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ प्रोजेक्टर के जरिए चर्चित फिल्म "राजनीति" देखी थी।
जानिए सिनेमा जगत को
प्रकाश झा की फिल्म "राजनीति" गत 4 जून को ही रिलीज हुई है। इस फिल्म की डीवीडी अभी जारी नहीं की गई है। ऎसे में सवाल उठाया जा रहा है कि क्या यह डीवीडी पायरेटेड थी और यदि यह पायरेटेड थी तो यह होटल तक कैसे पहुंची? पायरेटेड डीवीडी का इस्तेमाल पायरेसी कानून का उल्लंघन है।
आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने सभी विधायकों को व्हिप जारी कर सभी को 17 जून को उपस्थित होकर राज्यसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने को कहा है।
साथ ही कोई विधायक भटक न जाए इसके लिए भांकरोटा के पास एक निजी होटल में बाड़ाबंदी में सारे विधायकों को एक तरह से कैद किया गया है इनको यह निर्देश भी दिया गया है कि ये होटल से बाहर नहीं जाएंगे। इस होटल में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे भी खुद दो दिन तक रुकेगीं।













Click it and Unblock the Notifications