बांग्लादेश में भूस्खलन, 48 की मौत
ढाका। बांग्लादेश में मंगलवार को भारी बारिश की वजह से हुई भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लापता बताए गए हैं।
भारी वर्षा व भूस्खलन से बांग्लादेश के दो दक्षिणी जिले कॉक्स बाजार व बांदरबन अधिक प्रभावित हुए हैं। ढाका से 391 किलोमीटर दूर कॉक्स बाजार जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "मेरे जिले में राहत कार्य चल रहे हैं, इस दौरान 44 शव बरामद किए गए हैं।"
रिपोर्ट के मुताबिक जिले के सैन्य शिविर के छह जवानों सहित कम से कम 25 से 30 लोग अब भी लापता हैं। एक अधिकारी ने बताया कि बांदरबन जिले में भूस्खलन के कारण दो बच्चों सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।
उल्लेखनीय है कि जून से सितंबर के बीच मानसून के दौरान बांग्लादेश के पहाड़ी इलाकों में अक्सर भूस्खलन होता रहता है।












Click it and Unblock the Notifications