कश्मीर में जनजीवन सामान्य
श्रीनगर, 15 जून (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में अलगावादियों की ओर से किए गए तीन दिनों के बंद बाद मंगलवार को स्थिति सामान्य हो गई। यहां स्कूल, बाजार, बैंक और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान से फिर खुल गए।
श्रीनगर में सड़कों पर चहल-पहल आरंभ हो गई। इस बीच कश्मीर विश्वविद्यालय ने मंगलवार को होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
बीते शुक्रवार को सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों के दौरान 12वीं कक्षा के छात्र तुफैल अहमद मट्टू की मौत के बाद कट्टरपंभी अलगावादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने बंद का आह्वान किया था।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस उप महानिरीक्षक (मध्य कश्मीर) दीपक कुमार को इस मामले में आंतरिक जांच कराने का आदेश दिया गया है। पोस्टमार्टम से पता चला है कि तुफैल की मौत आंसू गैस का गोला उसके सिर पर लगने से हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications