बांग्लादेश में भूस्खलन की घटनाओं में 23 मरे
ढाका, 15 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश में मंगलवार को भारी बरसात की वजह से हुई भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लापता बताए गए हैं।
'बीडी न्यूज24' के अनुसार कॉक्स बाजार जिले से 19 शव बरामद किए गए हैं। बंदरबन में हुई भूस्खलन की एक अन्य घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications