राहुल के जन्मदिन पर दंतेवाड़ा मार्च करेंगे अमित जोगी
रायपुर, 14 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के जन्मदिन (19 जून) के मौके पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी 40 युवाओं के एक दल के साथ नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में सात दिनों तक पैदल मार्च करने की योजना बनाई है।
जोगी जो कि अक्सर गलत वजहों से अब तक सुर्खियों में रहे हैं, की इस योजना की राजनीति क्षेत्र में सराहना हो रही है।
मार्च की शुरुआत दंतेवाड़ा जिले से होगी। यह 80 किलोमीटर तक की यात्रा तय करेगी। 19 मार्च से शुरु होने वाला यह मार्च 26 जून को सुकमा पहुंचेगा। गत दिनों नक्सलियों ने यहीं एक बस को उड़ाकर गत 17 मई को 31 लोगों की हत्या कर दी थी।
जोगी ने इस बारे में आईएएनएस को बताया, "यह सत्याग्रह है। इसका कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है। दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी मंदिर की पूर्जा अर्चना के बाद यह यात्रा शुरू होगी। हम अपने नेता राहुल गांधी के लिए मां दंतेश्वरी से आशीर्वाद भी मांगेंगे।"
उन्होंने कहा, "इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनजातीय लोगों का विश्वास जीतना है जो सदियों से नक्सलवाद की चपेट में हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications