नाकेबंदी हटाने का फैसला, टकराव टला
'नगा स्टूडे्ंट्स फैडरेशन' (एनएसएफ) के अध्यक्ष मुत्सिखोयो यहोबू ने आईएएनएस को बताया, "हम शाम छह बजे अस्थायी रूप से आर्थिक नाकेबंदी हटा रहे हैं। सोमवार शाम हमने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मुलाकात की थी और उस दौरान उन्होंने हमसे इस बारे में आग्रह किया था। इस वजह से ही यह फैसला किया गया।"
एनएसफ के इस फैसले के बाद मणिपुर के एक वरिष्ठ पुलिस ने अधिकारी ने कहा, "एनएसएफ द्वारा आंदोलन स्थगित किए जाने के फैसले के बाद हमने सुरक्षा बलों का इस्तेमाल न करने का फैसला किया था। परंतु ट्रकों का आवागमन सुचारू बनाने के लिए अर्धसनिक बलों की मदद ली जाएगी।"
इससे पहले सोमवार को केंद्रीय गृह सचिव जी. के. पिल्लै ने आईएएनएस से कहा था कि मणिपुर में नगा संगठनों द्वारा बीते दो महीने से लगाई गई आर्थिक नाकेबंदी को तोड़ने के लिए अर्धसैनिक बलों का इस्तेमाल किया जाएगा।
कई नगा संगठनों ने बीते 11 अप्रैल से मणिपुर की जीवनरेखा कहे जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर रखा था। अलगाववादी नेता टी. मुइवा को अपने पैतृक स्थान पर जाने देने की इजाजत न मिलने के विरोध में यह नाकेबंदी की गई थी।
गौरतलब है कि मणिपुर की सरकार ने 75 वर्षीय मुइवा के आने पर यह कहते हुए पाबंदी लगाई थी कि इससे अशांति फैलने का खतरा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications