सुब्बाराव को अणुव्रत अंहिसा शांति पुरस्कार
पुरस्कार सोमवार को नई दिल्ली के फिक्की सभागार में स्वर्गीय आचार्य महाप्रज्ञ के 91वें जन्मदिवस पर आयोजित राष्ट्रीय विचार संगोष्ठी में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम ने दिया। सुब्बाराव को पुरस्कार स्वरूप 1 लाख रुपये का चेक, प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
राष्ट्रीय संगोष्ठी का विषय आचार्य महाप्रज्ञ एवं डॉ. कलाम द्वारा लिखी पुस्तक क्रमश: 'सुखी परिवार एवं समृद्ध राष्ट्र' व 'समरस परिवार एवं महान राष्ट्र' पर चर्चा की गई। समारोह को डॉ. कलाम, डॉ. सुब्बाराव एवं इंडियान कौंसिल फॉर गांधियन स्टडीज के अध्यक्ष डॉ. एन. राधाकृष्णन आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर जैन मुनि ताराचंद एवं अणुव्रत मनीषी मुनि राकेश कुमार ने भी उद्बोधन किया।
प्रारंभ में अणुव्रत विश्व भारती (अणुविभा) के अध्यक्ष तेज करण जैन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय संस्था अणुविभा के कार्यो का परिचय दिया। अणुविभा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सोहन लाल गांधी ने संगोष्ठी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला एवं संगोष्ठी का संचालन किया।
इस मौके पर देशभक्ति पूर्ण नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की गई। प्रारंभ में तेरापंथ महिला मंडल की 91 महिलाओं ने सामूहिक मंगलाचरण प्रस्तुत किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications