जम्मू एवं कश्मीर में बनेंगे 2 नए अस्पताल
उन्होंने कहा कि देश के 150 जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में किशोरियों के लिए मासिक धर्म संबंधी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने का प्रस्ताव है। इसके लिए लगभग 150 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे।
बैठक के दौरान संदिग्ध कालाजार के मामलों की पहचान के लिए आशा वर्करों को 50 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। 257 मलेरिया प्रभावित जिलों में आशा वर्करों को भी शामिल करने और कार्यनिष्पादन आधारित प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने का भी फैसला किया गया। इसके लिए कुल 8़.69 करोड़ रुपये की निधि का प्रावधान किया जाएगा।
बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री सी़ पी़ जोशी, मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल, योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री दिनशा पटेल और एस़ गांधी सेलवन तथा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications