किर्गिस्तान में सभी भारतीय सुरक्षित
विदेश मंत्रालय के अनुसार दक्षिणी ओश और जलालाबाद शहरों में फंसे भारतीयों को कल रात विमान से राजधानी बिश्केक लाया गया। मंत्रालय के अनुसार, "उनके अगले कुछ दिनों स्वदेश लौट आने की संभावना है। बिश्केक में उड़ानों की आवाजाही सामान्य है।"
भारतीय नागरिकों को विमान के जरिए बिश्केक पहुंचाने में भारतीय दूतावास की मदद स्थानीय सरकार ने की।
इस पूर्व सोवियत गणराज्य में करीब 116 भारतीयों के फंसने की आशंका थी। इनमें से 15 छात्र जलालाबाद और 99 छात्र और एक शिक्षक तथा एक व्यापारी ओश में फंस गए थे।
हाल के दशकों की इस सबसे भीषण जातीय हिंसा में कम से कम 124 लोग मारे जा चुके हैं और 1,685 से ज्यादा घायल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications