पुरानी रंजिश को लेकर 2 की हत्या
शिवपुरी, 15 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सोमवार रात पुरानी रंजिश की वजह से धारदार हथियारों से हमला कर एक महिला सहित दो लोगों की हत्या कर दी गई।
पुलिस के मुताबिक सोमवार रात कोलारस थाने के कूड़ा गांव में सरपंच नारायण ने अपने साथियों के साथ मिलकर मजबूत सिंह व अन्य पर कुल्हाड़ी व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में मजबूत सिंह व पुन्ना बाई की मौत हो गई।
कोलारस क्षेत्र के अनु विभागीय पुलिस अधिकारी आर. एस. भदौरिया ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया, "दोनों पक्षों में पिछले दिनों मुर्गा पकड़ने को लेकर विवाद हुआ था जिसमें नारायण के साथियों की पिटाई कर दी गई थी। इतना ही नहीं इन दोनों पक्षों के बीच पंचायत चुनाव का भी विवाद पहले से ही था। उसी के चलते सोमवार रात को यह वारदात हुई । पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications