संयुक्त राष्ट्र का किर्गिस्तान में शांति बहाली पर जोर
न्यूयार्क, 15 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने किर्गिस्तान के दक्षिणी हिस्से में जारी हिंसा की निंदा करते हुए वहां कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बहाल करने का आह्वान किया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष क्लाउड हेलर ने सोमवार रात कहा कि संकटग्रस्त क्षेत्र में भोजन और अन्य सहायता भेजने का वक्त आ गया है।
दक्षिणी ओश और जलालाबाद शहरों में किर्गि बहुसंख्यकों और अल्पसंख्यक उज्बेकों में जारी हिंसा में अब तक कम से कम 120 लोग मारे गए हैं और 1500 से ज्यादा घायल हुए हैं।
कम से कम 100,000 उज्बेक ओश और जलालाबाद से पलायन कर गए हैं।
किर्गिस्तान में अनुमान लगाया जा रहा है कि देश के दक्षिणी हिस्से में रूसी शांति सैनिक तैनात किए जाएंगे।
बीस वर्ष पहले इसी तरह की हिंसा भड़की थी जिस पर सोवियत फौजों ने काबू पाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications