अगले सप्ताह अमेरिका पहुंचेंगे के 5 भारतीय मंत्री
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता पी. जे. क्राउली ने सोमवार को कहा, "भारत-अमेरिका सामरिक वार्ता के बाद पांच भारतीय मंत्रियों के दौरे से दोनों देशों की व्यापक क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूती मिलेगी।"
अमेरिका इस महीने के आखिर में भारतीय मंत्रियों के साथ एक उच्च स्तरीय वार्ता की मेजबानी करेगा। इससे पहले 3-4 जून को विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा और उनकी अमेरिकी समकक्ष हिलेरी क्लिंटन सामरिक वार्ता में शामिल हुए थे।
योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया, वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा 22 जून को 'यूएस-इंडिया सीईओ फोरम' की बैठक में शिरकत करेंगे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद भी वाशिंगटन पहुंचेंगे। वह यहां 23 से 25 जून को दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य से जुड़ी वार्ता के लिए आ रहे हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण 24 से 25 जून को होने वाली भारत-अमेरिका विज्ञान एवं प्रौद्यागिकी बैठक के लिए यहां पहुंचेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications