उप्र में बारिश के बावजूद पारा 45 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ, 15 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटों के दौरान उरई राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था।
इसके अलावा झांसी का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री, इलाहाबाद का 41.8 डिग्री, आगरा का 42.2 डिग्री, वाराणसी का 42.3 डिग्री और राजधानी लखनऊ का 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वाचल में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार व्यक्त किये हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications