मप्र में फुहारों ने मौसम किया सुहाना
भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बौछारों ने मौसम सुहाना बना दिया है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है और हवाएं राहत देने वाली हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बादलों ने अपना असर दिखाया है। कहीं बौछारों तो कहीं तेज बारिश ने मौसम में बदलाव ला दिया है। लू और गर्म हवाओं से झुलस रहे लोगों को बौछारों ने काफी राहत दी है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस में गिरावट आई जिससे राज्य का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब पर पहुंच गया है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 24 घंटों में बादल अपना असर दिखा सकते हैं। यह हलचल मानसून के पूर्व की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications