मलेशिया में भारतीय विधायक ने पार्टी छोड़ी
कुआलालंपुर, 15 जून (आईएएनएस)। भारतीय मूल के विधायक ने मंगलवार को मलेशिया की विपक्षी डेमोक्रेटिक एक्शन पार्टी (डीएपी) छोड़ दी है और अब उन्होंने निर्दलीय के तौर पर सत्ताधारी पार्टी बारिसन नेशनल (बीएन) से दोस्ती कर ली है। 16 महीने पहले उन पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया था।
पेरक विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते केशविंदर सिंह ने (डीएपी) और विपक्षी गठबंधन पाकातन रक्यत से यह कहते हुए रिश्ता तोड़ लिया है कि मेरे विरुद्ध षड्यंत्र हुआ है और वह अपने घटकों के साथ काम नहीं करेंगे।
'स्टार ऑनलाइन' की रिपोर्ट के अनुसार सिंह उन पांच विधायकों में हैं, जिन्होंने फरवरी में चुनाव जीता था। उनके खिलाफ मलेशिया के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग में शिकायत की गई थी कि बीएन पार्टी ने उन्हें रिश्वत का प्रस्ताव दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications