विकास पर स्वेत पत्र जारी करेगी असम सरकार

गुवाहाटी, 15 जून (आईएएनएस)। विकास के मामले में असफल रहने के विपक्ष के आरोपों के मद्देनजर असम की सत्ताधारी कांग्रेस ने कहा कि विधानसभा के आगामी सत्र में वह राज्य के विकास की गतिविधियों पर श्वेत पत्र लाएगी।

असम विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति की मंगलवार को हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया। ज्ञात हो कि विपक्षी असम गण परिषद (अगप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार सत्ताधारी कांग्रेस पर आरोप लगाती रही है कि विकास के सभी मोर्चो पर राज्य सरकार असफल रही है।

असम सरकार के प्रवक्ता व राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने आईएएनएस को बताया, "हमने अगप को विकास कार्यो पर प्रस्ताव लाने की चुनौती दी थी लेकिन विपक्ष ने इससे इंकार कर दिया। इसलिए हमने इस पर विशेष चर्चा के लिए प्रस्ताव लाने का फैसला किया है।"

राज्य विधानसभा का पांच दिवसीय विशेष सत्र 12 जुलाई को आरंभ हो रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+