प्रधानमंत्री कार्यालय ने अखबारों पर 12 लाख रुपये खर्च किया
यह खुलासा एक सामाजिक कार्यकर्ता अफरोज आलम साहिल को सूचना के अधिकार के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय से दी गई जानकारी से हुआ।
साहिल को जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं के 43 अखबार और 45 पत्रिकाएं खरीदी जाती हैं।
साहिल ने पूछा था कि प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा पिछले पांच वर्ष के दौरान कितने अखबार व पत्रिकाएं खरीदी गईं और उन पर कितना खर्च आया। कार्यकर्ता ने वार्षिक खर्च के बारे में भी जानकारी मांगी थी।
सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह भी बताया कि अखबार और पत्रिकाएं केंद्रीय समाचार एजेंसी से मंगाई जाती हैं।
वर्ष 2005-6 में 908,735 रुपये, 2006-7 में 10 लाख तीन हजार रुपये, 2007-8 में 10 लाख दो हजार रुपये व 2008-9 में 12 लाख रुपये खर्च किए गए।
इंडो-एशिया न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications